महासमुंद : पुराने विवाद को लेकर मारपीट, जान बचाकर आया घर तो वहां भी पीटा.
महासमुंद के ग्राम सोरिद में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट की गई, मारपीट के बाद जब वह जान बचाकर अपने घर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुँच गया और घर के अन्दर ही मारपीट शुरू कर दी.
ग्राम सोरिद निवासी भुनेश्वर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 11 मई 2024 को वह बनसिवनी अपने मौसी के घर सुबह घुमने के लिए गया था, करीब 8:30 बजे बनसिवनी के नीम चौड़ा के पास खड़ा था तो उसके गांव का गुदासू ध्रुव आया और पुरानी विवाद को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया. जहाँ से भुवनेश्वर खुद को बचाते हुए मोटर सायकल से भागकर अपने घर सोरिद आ गया. लेकिन गुदासू ध्रुव भुवनेश्वर का पीछा करते हुए उसके घर आ गया और घर में घुसकर डंडा से मारपीट किया जिसे भुवनेश्वर के पिताजी केजू राम ध्रुव आये और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 452 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.