बागबाहरा : तहसील आफिस के पास दे रहा था शराब पीने की सुविधा, ... - CG Sandesh

बागबाहरा : तहसील आफिस के पास दे रहा था शराब पीने की सुविधा, पुलिस ने की कार्रवाई.

कोमाखान पुलिस ने 11 मई को मुखबिर की सुचना पर तहसील आफिस के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोमाखान में तहसील आफिस के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही किया. जहाँ पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गये तथा सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति राम यादव पिता गैंदराम यादव उम्र 65 साल निवासी लुकुपाली पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि राम यादव लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसके कब्जे से 3 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 M.L. वाली 3 नग प्लास्टिक की खाली डिस्पोजल गिलास शराब की गंध आ रही को जप्त कर आरोपी अनक राम यादव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध पर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें