पिथौरा : दो अलग-अलग मामलों में 19 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : दो अलग-अलग मामलों में 19 लीटर महुआ शराब जप्त.

11 मई को मुखबिर की सुचना पर पिथौरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब जप्त की है. जप्त किये गए शराब की कुल मात्रा 19 लीटर है.

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गोविंद डबरी के पास ग्राम लक्ष्मीपुर में आरोपी नटवरलाल भोई पिता गोविंदराम भोई उम्र 40 साल निवासी लक्ष्मीपुर थाना पिथौरा से एक नीले रंग की 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीबन 16 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 3200 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तारी कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

जबकि पुलिस ने एक अन्य मामले में मुखबीर की सूचना पर ग्राम चिखली में सम्पत लाल भोई को अपने खेत में झोपड़ी में अन्दर से 3 नग सफेद रंग की 01-01 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में करीबन 01-01 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 600/- रूपये को जप्त कर आरोपी सम्पतलाल भोई पिता चौहान भोई उम्र 58 वर्ष निवासी चिखली थाना पिथौरा का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें