बागबाहरा : बंटवारा में हिस्सा की बात को लेकर चाचा और भाजीते के बीच मारपीट. दोनों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट.
तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा में बंटवारा में हिस्सा की बात को लेकर चाचा और भाजीते के बीच मारपीट होने से दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
पुनानंद पुरैना ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बगल में रिश्ते में चाचा कैशल पुरैना रहते हैं, जिसके साथ उनके खेत का एक ही खाता है बंटवारा नहीं हुआ है.
पुनानंद ने बताया कि पिछले साल धान के सीजन में करीब 150 क्विंटल धान कैशल पुरैना बेचे थे इस बार भी उनके द्वारा उसे यही बोला गया कि तुम लोगों के द्वारा कम धान बेचा जायेगा मैं ज्यादा बेचूंगा बोलकर पिछले साल से उनका विवाद चल रहा था, इसके बाद 10 मई 2024 को बरोण्डाबाजार महासमुंद शादी में कैशल का पुनानंद के बड़े भाई लोकेश्वर के साथ में विवाद हुआ, और 11 मई 2024 को शाम को गांव में रंगमंच के पास में पुनानंद का पुरा परिवार लोकेश्वर, कैशल पुरैना, तेउस पुरैना एवं अन्य लोग खा पी रहे थे तब करीबन रात के 11:30 बजे लोकेश्वर पुरैना के साथ में कैशल पुरैना मां बहन की गाली देते विवाद करने लगा तो पुनानंद बीच बचाव करने गया. जहाँ कैशल पुरैना एवं तेउस पुरैना पुनानंद को तू हट जा नहीं तो जान से मार देंगे बोले. जिसपर पुनानंद नहीं हटा तो पास में पड़े बांस से उसके सिर में एवं बायें पैर में मारने लगे, जिसे बचाने के लिये पुनानंद की बहन आयी तो उसके साथ भी मारपीट किये.
पुनानंद की शिकायत पर कैशल पुरैना और तेउस पुरैना के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि कैशल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में रायपुर में निवास करता है तथा कुछ दिनों से करीब एक सवा साल से अपने पिताजी के देखभाल के लिये चौकबड़ा में रह रहा है. उसके घर के बगल में उसके भतीजा पुनानंद एवं लोकेश रहते हैं. जिनका खेत भी लगा हुआ है तथा बंटवारा हो गया है.
कौशल ने बताया कि उसके हिस्से में 3 महुआ पेड़ है एवं पूनानंद एवं लोकेश के हिस्से में भी 3 पेड़ है. कुछ दिन पूर्व जब महुआ बिनने का सिजन चल रहा था उस दौरान पेड़ के महुआ को उनही लोग के द्वारा बिना गया था कि जिसपर 10 मई 2024 को महासमुंद बरोण्डाबाजार बारात में विवाद हुआ था. इसके बाद 11 मई 2024 को कौशल जब अपने गांव के रंगमंच के पास में कार्यक्रम में गया हुआ था तो वहां पर पूनानंद एवं लोकेश उसी महुआ के बात को लेकर उसे अश्लील गाली देते हुए तेरे को हिस्सा चाहिये बोलकर तेरे को जान सहित मारेंगे बोलने लगे तब कौशल अपने घर आ गया.
इसके बाद लोकेश एवं पूनानंद कौशल के घर के गेट अंदर घुस गये और सामने आंगन में खड़े होकर उसे को गाली गलौच करने लगे. जिसे कौशल ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते आंगन में फुल पौधे का घेरा के लिये लगाये गये बांस को तोड़कर उसी बांस के डंडा से उसके साथ में मारपीट किये.
कौशल की शिकायत पर पुलिस ने पूनानन्द पुरैना और लोकेश परैना के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है