CG : खाना नहीं मिलने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या - CG Sandesh

CG : खाना नहीं मिलने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पति-पत्नी में खाना नहीं बनाने की बात पर विवाद हुआ था. इसी बात पर नाराज पति ने पत्नी को धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत शिवपुर की है, जहां बीती रात आरोपी पति तुलसी पैंकरा अपनी पत्नी तेजमत पैंकरा से खाना मांगा। पत्नी ने खाना नही बनाने की बात कहते हुए घर से बाहर चली गई। इसके बाद पुनः दोनों में आपस मे विवाद होने लगा, जहां पति ने गुस्सा में आकर घर मे रखें धारधार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घर के अन्य सदस्यों ने घर मे खून से लतपत शव देख इसकी सूचना थाने को दी। मामले की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्थलगांव थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर ने बताया कि मृतका द्वारा पति के समय पर खाना नही दिए जाने से नाराज था।

इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ ओर आरोपी पति ने धारधार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिए है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें