महासमुंद : जहर सेवन करने से 2 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : जहर सेवन करने से 2 की मौत

महासमुंद जिले में जहर सेवन की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को भरत नंद पिता इन्द्रो नंद उम्र 70 साल निवासी गोहेरापाली ने जहर सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं दूसरी घटना में पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोडपाली निवासी बसंत यादव पिता छबीराम यादव उम्र 36 साल ने 21 फरवरी को जहर सेवन कर लिया. तबियत ख़राब होने पर उसे इलाज के लिए जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें