पिथौरा : टहलने निकले व्यक्ति को मोटरसायकल ने मारी ठोकर.
पिथौरा के टप्पासेवैया में रात को पैदल टहलने के लिए निकले एक व्यक्ति को मोटरसायकल ने ठोकर मार दी जिससे गंभीर चोट लगने पर उक्त व्यक्ति को ईलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2024 को रात करीब 9 बजे रामकुमार मनहर अपने साढू देवेन्द्र सोनवानी के साथ खाना-खाने के बाद टहलने के लिये पैदल पिथौरा से सरायपाली मार्ग एनएच 53 रोड पर निकला था.
रात्रि करीब 9:30 बजे काके ढाबा टप्पासेवैया के पास मोटरसायकल क्रमांक CG 06 P 7545 का चालक गजेन्द्र अग्रवाल अपने मो.सा. को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रामकुमार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसके बाद उसे ईलाज हेतु सेतकुंवर नर्सिग होम लाने पर रायपुर रिफर कर दिया गया.
घटना के बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.