पटेवा : 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने 13 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम झलप में एक आरोपी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम सरेकेल से एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में अवैध रूप से हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब रखकर पैदल ग्राम झलप की ओर जाने वाला है.
मुखबिर सूचना से मिलने पर पुलिस ने ग्राम सरेकेल झलप जाने का पक्की मार्ग झुमर तालाब के पास ग्राम झलप पहुंचकर घेराबंदी कर ग्राम सेरेकेल की ओर से एक व्यक्ति को अपने हाथ में एक पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन लेकर पैदल आते दिखा, जिसे पुलिस ने रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शांता नायक पिता छेदीलाल नायक उम्र 50 वर्ष निवासी ढांक थाना पटेवा का बताया.
पुलिस ने बताया कि संदेही के कब्जे के एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन का तलाशी लिया, प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरा हुआ कीमती 1200 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी शांता नायक पिता छेदीलाल नायक उम्र 50 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.