CG : छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक निलंबित - CG Sandesh

CG : छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक निलंबित

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी फरार चल रहा है. शिक्षक संघ ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी. 

शिक्षक महेंद्र सोनी गौरेला विकासखंड स्थित स्कूल में पदस्थ है, जो अपनी ही स्कूल में पढ़ाई करने वाला छात्रा का 12 साल की उम्र से शारीरिक शोषण कर रहा था. छात्रा के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर गौरेला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें