युवक के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, मौत
जयपुर में हंसी ठिठोली के दौरान कुछ दोस्तों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी, जिससे उसका पेट फुल गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई.
घटना विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फेक्ट्री की है। फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर एक नाबालिग के साथ हंसी ठिठोली कर रहा था। इस दौरान नाबालिग ने युवक के गुदा में कंप्रेशर के पाइप से हवा भर दी। ज्यादा हवा भरने से पेट फूल गया और युवक की तबीयत बिगड़ गई। घायल अवस्था में मजदूर युवक को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विश्वकर्मा थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना रविवार की है। बिहार निवासी नीतीश और संतोष दोनों एक पोषाहार बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। संतोष का नाबालिग भाई रविवार को मिलने के लिए आया था। इस दौरान नीतीश और नाबालिग मजाक-मजाक में भद्दा मजाक करने लगे। इस दौरान संतोष के नाबालिग भाई ने नितिश की गुदा मे हाई कंप्रेशर पाइप से हवा भर दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर साथी मजदूरों ने नीतीश को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।