महासमुंद : पुल के पास बैठे तीन दोस्तों से यहां पर क्यो बैठे हो कहकर की मारपीट.
महासमुंद के नहर पुल जिला अस्पताल मोड़ के पास बैठे तीन दोस्तों से यहाँ पर क्यों बैठे को कहकर मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
शुभम साहू ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2024 को वह अपने साथी खिलेश राव भोसले और टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ टिपू के साथ नहर पुल के पास जिला अस्पताल मोड़ पर शाम करीब 7:30 बजे बैठा था. उसी समय मछली मार्केट महासमुंद का अजय निर्मलकर उर्फ अजय शूटर, चिरौजी एवं उनके अन्य साथी आये और साले यहां पर क्यो बैठे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे. जिसे गाली देने से मना करने पर अजय निर्मलकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा तथा उनके साथी चिरौजी एवं अन्य लोग भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर सभी मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं चिरौजी फायबर के नल पाईप से मारपीट करने लगे.
इसे देख शुभम का साथी टीपू खिलेश बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट किया गया तथा अजय निर्मलकर नुकीले जैसा वस्तु से मारपीट कर ईटा के टुकडे से उठाकर टिकेश्वर चंद्राकर को मारपीट किया. मारपीट करने से शुभम खिलेश राव भोसले एवं टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ टिपू को चोट लगने पर जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अजय निर्मलकर, चिरौजी एवं उनके अन्य साथी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.