पिथौरा : सोनासिल्ली से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
पिथौरा पुलिस ने 14 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम सोनासिल्ली से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति गुरूकुल के बगल कसहीबाहरा मार्ग ग्राम सोनासिल्ली में शराब बिक्री करने हेतु रखा है, इसकी सुचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक ब्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम भारत टण्डन पिता अमरदास टण्डन उम्र 24 साल सोनासिल्ली का निवासी बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास एक पीले रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें