प्रेमिकाओं को खुश करने आशिक बना चोर, आरोपी पुलिस की गिरफ्त म... - CG Sandesh

प्रेमिकाओं को खुश करने आशिक बना चोर, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी चुराता था बाइक

सैकड़ों गाड़ियाँ कर चूका है चोरी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर को पकड़ा है, जो अपनी प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और उन्हीं बाइक को बेचकर वह प्रेमिकाओं को गिफ्ट भी दिया करता था. आरोपी युवक विशेष कर वैलेंटाइन डे व अन्य मौकों पर बाइक चुराकर अपनी प्रेमिका को घुमाता था वह भी एक प्रेमिका नहीं अनेक प्रेमिकाओं को जिनके लिए वह नई-नई मोटरसाइकिले चुराता था।

दरअसल, रायसेन ज़िले के बेगमगंज पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा है जो बेगमगंज राहतगढ़ क्षेत्र का शातिर वाहन चोर है और एक बार फिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है उसके पास से दो बाइक बरामद की गई है और पूर्व में भी उस पर सैकड़ों वाहन चुराने के 14 मामले दर्ज हैं।

बताया गया कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और बाद में बेच देता था। वह अन्य दिनों में अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी बाइक चुराता था। सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा ने बताया कि शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका निवासी जय सिंह राजपूत पिता रणवीर सिंह राजपूत 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक चलाते हुए उसके गृह ग्राम में रंगेहाथों पकड़ा है । पुलिस ने उसके द्वारा राहतगढ़ में आकाश ठाकुर को बेची गई चोरी की एक और बाइक बरामद की है अपने गांव में वह खजुरिया बरामद गढ़ी निवासी प्रेम सिंह लोधी की बाइक चुराने के बाद उसी बाइक से घूम रहा था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें