सांकरा : दहेज के नाम पर पति ने की मारपीट, ससुर ने निकाला घर ... - CG Sandesh

सांकरा : दहेज के नाम पर पति ने की मारपीट, ससुर ने निकाला घर से बाहर.

सांकरा थाना अंतर्गत एक महिला से दहेज़ के नाम पर मारपीट की गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.
श्रीमति कृष्णा साईं ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी ग्राम ढोढरकसा के निवासी राजेश साईं के साथ हुआ था, जिसकी एक 2 वर्ष की लड़की है.

13 मई 2024 को करीबन 5:00 बजे कृष्णा के सास बिलास साईं एवं पति राजेश साई ने उसे दहेज में गाड़ी एवं पैसा नही लाए हो कहकर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच किए. महिला ने बताया कि उसके पति राजेश साईं ने उसके साथ हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दी.

महिला ने बताया कि उसके ससुर नुराधन साईं दहेज के नाम पर उसे पहले गाली गलौच कर हाथ को पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश साई, बिलास साईं और नुराधन साईं के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें