बारिश और चक्रवात ने मचाई तबाही...
बीते दिनों गुजरात में हुए बेमौसम बारिश से और चक्रवात की वजह से कई मकानें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
दरअसल, बेमौसम बारिश से गुजरात के कई हिस्से प्रभावित हुए है। गुजरात के डांग इलाके में भारी बारिश और चक्रवात के बाद कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं, कई घर पूरी तरह मलबे में बदल गए है। जिस वजह से लोग मायूस होकर क्षतिग्रस्त घरों के बाहर बैठे है।
वहीं अब बारिश और चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर लोग सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं। बता दें कि गुजरात के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, गरज, तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि देखी गई है। हालांकि, वडोदरा में भी तूफान का असर देखा गया है और तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे लगे पोस्टर और होर्डिंग्स गिर गए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें