पिथौरा : मवेशी से टकराई मोटरसायकिल, चालक की मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : मवेशी से टकराई मोटरसायकिल, चालक की मौत.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी झलप में सड़क पर बैठे मवेशी के अचानक मोटरसायकल की तरफ आकर टकरा जाने से मोटरसायकल सवार नीचे रोड़ पर नीचे गिर गए, इस घटना में मोटरसायकल चालक की मौत हो गई.

20 अप्रैल 2024 को रात करीब 10 बजे रामकुमार कृपाण मोटर सायकल प्लेटिना CG 06 GV 1688 में अपने भतीजे के साथ ग्राम मुनगासेर से वापस अपने घर ग्राम बरेकेल कला पचरी आ रहा था. रास्ते में बागबाहरा झलप रोड मुख्य मार्ग ग्राम पचरी में रोड में बैठे मवेशी अचानक मोटर सायकल की आवाज सुनकर मोटर सायकल कि तरफ आकर मोटर सायकल से टकरा गया जिससे मोटर सायकल का बैलेंस बिगड़ने व रोड में गिरने से रामकुमार कृपाण को गंभीर चोंट आया था जिसे ईलाज के लिये डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पिथौरा लाये थे जहां रामकुमार कृपाण की मृत्यु होना डाक्टर द्वारा बताया गया, तथा रामकुमार के भतीजे के सिर में एवं दाहिना आंख के नीचे चोंट आया.

मामले में आरोपी मोटर सायकल क्रमांक C CG 06 GV 1688 का चालक रामकुमार कृपाण पिता नाथूराम कृपाण उम्र 65 वर्ष निवासी बरेकेल कला थाना पटेवा का कृत्य अपराध धारा 279,337,304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें