पटेवा : सरेकेल चौराहा में एक व्यक्ति से 3 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने 16 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम सरेकेल चौराहा में एक व्यक्ति से तीन लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम सरेकेल की ओर एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब रखकर पैदल ग्राम झलप की ओर जाने वाला है. सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम सरेकेल चौराहा पहुंचकर घेराबंदी किया. जहाँ कुछ समय बाद ग्राम सरेकेल की ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन पकड़कर पैदल आते दिखा.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति पूरन यादव पिता स्व रामू यादव उम्र 48 वर्ष निवासी श्यामनगर झलप के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 900 रूपये भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपी पूरन यादव पिता स्व रामू यादव उम्र 48 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.