महासमुंद : बच्चों से हुए मारपीट के बारें में पूछने पर पति-पत्नी से मारपीट.
महासमुंद थाना क्षेत्र के साढा चौक चोरभट्टी में अपने बच्चों के साथ हुए मारपीट के बारें में अपने पति के साथ पूछने गई महिला से तीन लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट किया, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
धनेश्वरी साहू ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2024 को उसके बच्चे अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गये थे जहाँ नहाते समय दोस्तों के बीच विवाद होने के बाद उसके बच्चे नहाकर घर आये तो महादेव साहू उनके घर आकर बच्चों को गाल में झापड से मारपीट किया.
जिसपर धनेश्वरी साहू अपने पति ओमराज साहू, के साथ महादेव साहू के घर के सामने जाकर महादेव को पुछे की क्यो मेरे बच्चो को मारपीट किये हो, तो वहां पर उपस्थित डोमार साहू, महादेव साहू, तिजीया बाई साहू एक राय होकर कौन तेरे बेटे को मारा है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से दोनो को मारपीट किये.
धनेश्वरी ने बताया कि उसके बाल को पकड़कर खीचकर कपड़े को फाड़ दिया गया, मारपीट से उसे चोट खरोच है. घटना को देख कर धनेश्वरी साहू के जेठ जितेन्द्र साहू, ओम प्रकाश साहू बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.