महासमुंद : पुराने झगड़े की बात को लेकर की मारपीट.
महासमुंद के क्लब पारा में अपने दोस्त से मिलने गए एक युवक से पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
जितेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि 16 मई 2024 को वह अपने दोस्त देवा विश्वकर्मा के घर रात करीब 8.00 बजे मिलने के लिए गया था. वहां उसके घर के बाहर बैठकर देवा विश्वकर्मा से आपसी बातें कर रहा था. तभी रात करीब 08.20 बजे देवा विश्वकर्मा का भतीजा डेविड उर्फ ठग्गु जितेन्द्र के पास आया और पुराने झगड़े की बातों को लेकर विवाद करने लगा.
इसपर जितेन्द्र, डेविड उर्फ ठग्गु को विवाद करने से मना किया तो डेविड मां बहन की बुरी-बुरी गालियां देकर वहां पडे धारदार वस्तु से जितेन्द्र को मारने लगा तब वह बचाव बचाव चिल्लाया तो देवा और वहां खडे बहुत से लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये. जितेन्द्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने डेविड विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.