सांकरा : बारीकपाली तुकड़ा से तीन लीटर महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने 16 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बारीकपाली तुकड़ा से तीन लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बारिकपाली तुकड़ा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वास्ते रखा है. सूचना पर पुलिस ग्राम बारिकपाली तुकड़ा आरोपी के घर के सामने में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया जिससे आरोपी के कब्जे से एक 5 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा 3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया.
पुलिस ने आरोपी की पहचान अमृत लाल चौहान पिता गोकुल चौहान उम्र 36 साल निवासी बारिकपाली तुकड़ा के रूप में की है, जिसके विरुद्ध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें