पिथौरा : ओवरब्रिज के पास लोगो को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस ने 16 मई 2024 को लहरौद चौक ओवरब्रिज के पास आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि लहरौद चौक ओवरब्रिज के पास एक लड़का अपने मोटर सायकल से आते जाते चाकू निकालकर दिखाकर, लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था, इसकी सुचना मिलने पर पुलिस लहरौद चौक ओवरब्रिज के पास एक लड़का को घेराबंदी कर पकड़ा. जो पुलिस को आते देखकर चाकू को अपने मोटर सायकल मे रखकर भागने का प्रयास कर रहा था पर भाग नहीं पाया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की सिंह राजपुत पिता निर्मल सिंह राजपुत उम्र 19 साल निवासी थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का है, जिसके मोटर सायकल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग स्टील (चादर की कत्ता) मिला, जिसकी कुल लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 07 इंच,प्लास्टिक का मुठ का लंबाई 05 इंच, चाकू के फल के सामने हिस्सा की चौडाई 03 इंच एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एचएफ डीलक्स इको सीजी 04 एलवी 3711 जिसकी अनुमानित कीमती 40000 रूपये को मौके पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 25-ARM, 27-ARM का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.