महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने झारखंड में भाजपा प्र... - CG Sandesh

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने झारखंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की

इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद पार्टी के आलाकमान द्वारा सौपे गये दायित्व में खरा उतरते हुए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा झारखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल जी के पक्ष में मतदान करने लगातार अपील कर रहे है. राज्य के हजारीबाग लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से मोदी जी की सरकार बनाने हेतु विधानसभा प्रभारी के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा द्वारा प्रचार प्रसार अभियान के साथ बैठक एवं सभाओं का दौर प्रारंभ किया गया. 

इसी तारतम्य में आज रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत झारखंड वैश्य समाज की बैठक को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील की. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के मांडू एवं रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत वंजी में सघन जनसंपर्क कर बुद्धजीवियों की बैठक को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए फिर इस बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया. 

उन्होंने झारखण्ड में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के मांडू एवं रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत मैलगढ़ा एवं करमाली टोला, ड्राइवर घाट सब्जी मार्केट से बोरिंग कॉलोनी में जनसंपर्क कर हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील की.

हजारीबाग लोकसभा के मांडू विधानसभा अंतर्गत विष्णूगढ़ मंडल में भाजपा मंडल पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात किया गया. इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे. भाजपा विष्णूगढ़ मंडल के पदाधिकारी किशोर कुमार मंडल , राजेश सोनी, संतोष महतो, बिनोद महतो, सतीश पटेल, सुनील वर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, जीवन सोनी, शेख मेराज, नीतीश बर्णवाल, सुरेश राम, अशोक मंडल सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें