एसीबी की टीम ने बिलासपुर में आरआई को 1 लाख की रिश्वत लेते रं... - CG Sandesh

एसीबी की टीम ने बिलासपुर में आरआई को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई संतोष देवांगन को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल, एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की।



आरआरई ने पैसे लेकर आज शुक्रवार को बुलाया था। आज 1 लाख रूपए नगदी लेकर पीड़ित तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये वैसे ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। फिलहाल, रिश्वतखोर आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें