60 लोगों से भरी बस में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले, मथुरा-वृंदावन के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु
हरियाणा के नूंह के तावडू के पास मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस में आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंचे. उन्होंने कहा है कि हादसे की जांच की जाएगी.
हादसा शुक्रवार-शनिवार रात डेढ़ बजे हुआ है. हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का खुद भी प्रयास किया. लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. फिर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बस की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया.
अन्य सम्बंधित खबरें