महासमुंद : बच्चे से मिलने नहीं दिए ससुराल वाले, पति ने पुलिस... - CG Sandesh

महासमुंद : बच्चे से मिलने नहीं दिए ससुराल वाले, पति ने पुलिस परिवार परामर्श केंन्द्र में किया पत्नि के विरूद्ध आवेदन, ससुर के ख़िलाफ मामला दर्ज.

महासमुंद के जनपद पंचायत में कार्यरत एक डाटा एन्ट्री आपरेटर ने अपने पिता के साथ हुई मारपीट और माँ के साथ की गाली गलौच करने के चलते अपने ससुर के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

महासमुंद निवासी राहुल चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 22 जून 2022 को उसकी शादी सामाजिक रिती रिवाज से रितु चन्द्राकर निवासी ग्राम फरफौद आरंग के साथ हुई.

शादी के बाद राहुल की पत्नि उसके साथ करीब 01 सालो तक रही, इसके बाद राहुल के ससुराल वाले रितु को अपने घर लेकर चले गये. इस बीच राहुल के माता-पिता ने राहुल की पत्नि को अपने घर लाने का प्रयास किया परंतु राहुल के ससुराल वाले रितु को कोई ना कोई कारण बताकर नही भेजे.

इसके बाद दिसंबर माह में राहुल की पत्नि की डिलवरी हुई परंतु इसकी सूचना उसके ससुराल वालो ने नहीं दी. राहुल जब जनवरी माह में अपने मां, पिता, छोटा भाई तथा मामा, मामी के साथ बच्चे को देखने के लिये ग्राम फरफौद गया, तब उसके ससुराल वाले बच्चे को नही देखने दिये, राहुल की पत्नि के दादा एवं दादी के समझाईस देने पर बच्चे को देखने के लिये दिये परंतु बच्चे का फोटो खिचने नही दिये और विवाद करने लगे.

विवाद को देखते हुये राहुल के परिवार के सभी लोग वापस अपने घर आ गये, अपनी पत्नि के इस व्यवहार को देखते हुये राहुल पुलिस परिवार परामर्श केंन्द्र महासमुंद में अपनी पत्नि के विरूद्ध आवेदन लगाया, तब राहुल के ससुराल वाले पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में आने से मना कर दिये और बोले की हम लोग सामाजिक बैठक करेगें.

इसके बाद 16 मई 24 के शाम करीब 6.00 बजे जब राहुल अपने घर मे था, उसी समय उसके घर के बाहर लडाई झगडा होने की आवाज आई तब राहुल अपने घर से बाहर निकलकर देखा कि उसके ससुर मनोज चन्द्राकर उसके पिता जी को चप्पल से मार रहे थे तथा उसकी मां को मां बहन की बुरी बुरी गालिया दे रहे थे. तब राहुल अपने मोबाईल को निकाल कर रिकाडींग करने की कोशिश किया तो उसके ससुर ने उसे देख कर गाली देते हुए ज्यादा होशियार बनता है कहकर गला को पकड़ लिया और दबाने लगा. राहुल के बचाव बचाव चिल्लाने पर उसे मारखाता देख उसकी मां सुमीता चन्द्राकर, पिता नंद कुमार चन्द्राकर तथा आस पास के पड़ोसी टिल्लू चन्द्राकर और मेरे मोहल्ले के बहुत से लोग आकर झगडा को शांत करवाये.

राहुल ने बताया कि जाते-जाते उसका ससुर बोला की आज तु बच गया नहीं तो जान से खत्म कर देता. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज चन्द्राकर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें