बागबाहरा : सड़क पार कर रही एक महिला को मोटर सायकल ने मारी ठोक... - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क पार कर रही एक महिला को मोटर सायकल ने मारी ठोकर.

बागबाहरा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही एक महिला को मोटर सायकल ने सामने से आकर ठोकर मार दिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 15 मई 2024 को अमरौतिन बाई नेताम अपने परिवार वालों के साथ महासमुंद से बागबाहरा गई थी. बस से सुबह करीबन 11:30 बजे पहुंचकर जब वह NH 353 मेन रोड, साहू होटल, बस स्टैण्ड के पास रोड क्रास कर रही थी तो उसी समय मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 4696 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से आकर अमरौतिन बाई नेताम को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट से अमरौतिन बाई नेताम सिर, कोहनी, कमर में चोट आयी है जिसे तत्काल सीएचसी बागबाहरा उपचार हेतु लेकर गये. दौरान ईलाज के डाक्टर द्वारा चेक करने पर महासमुंद रिफर किया गया.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी मोटर सायकल क्र. CG 04 JF 4698 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें