बागबाहरा : मंदिर की दान पेटी से नगदी रकम तथा चण्डी मंदिर तिर... - CG Sandesh

बागबाहरा : मंदिर की दान पेटी से नगदी रकम तथा चण्डी मंदिर तिराहा से मोटरसायकल की चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने 18 मई 2024 को अपने सघन पेट्रोलिंग के दौरान चोरी के प्रकरणों में शामिल दो आरोपियों को अपराध दर्ज करने के कुछ ही घंटो के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी तथा चण्डी मंदिर में जाने वाले तिराहे से मोटरसायकल चुराने वाले को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 18 मई 2024 को गस्तत के दौरान एक संदिग्ध युबक मिला जिसके कपड़ो में बंदन लगा हुआ था जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अमन ऊर्फ कपिल राठौर पिता सिया शरण राठौर उम्र 24 साल, सेमारी थाना व्यवहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध युवक से पुछताछ करने पर बस स्टैण्ड के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया. जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया.

आरोपी अमन ऊर्फ कपिल राठौर पर बागबाहरा बस स्टैंड में हनुमान मंदिर के अंदर प्रवेश कर दान पेटी में रखे नगदी रकम 1100 रुपये को चोरी कर ले विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

जबकि एक अन्य मोटर सायकल की चोरी के मामले में पुलिस को गस्त के दौरान पिथौरा चौक के पास बागबाहरा में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल CG 06 GZ 5026 से खरियार रोड़ से बागबाहरा आते दिखा, जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम आशीष गहिर पिता जय कर गहिर उम्र 31 वर्ष निवासी आजाद चौक बाजारपारा बागबाहरा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि मोटर सायकल के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी 16 मई 2024 को चण्डी मंदिर जाने के तिराहा मार्ग के पास से उक्त मोटर सायकल को चोरी करना बताया. जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल को जप्त कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें