बागबाहरा : रेलावे स्टेशन के बाहर चाकू दिखाकर लोगों को डराने ... - CG Sandesh

बागबाहरा : रेलावे स्टेशन के बाहर चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने 18 मई 2024 को बागबाहरा रेलवे स्टेशन के सामने चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि बागबाहरा रेलवे स्टेशन के सामने खुले स्थान में एक व्यक्ति अपने अपने हाथ में तेज धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है, तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर लोगों को भयभीत कर रहा है.

पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर मौके में पहुंचते ही पाया कि एक व्यक्ति अपने अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है, जिससे आने जाने वाले लोग भयभीत थे. पुलिस ने उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम एस मनीकांता पिता एस गोपाल राव उम्र 28 वर्ष निवासी कोना थाना बांदर तालुका मछलीपटनम जिला कृष्णा आन्धप्रदेश का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू कीमती 250 रूपये को बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को मौके पर से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें