बागबाहरा : पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, भाई के ख... - CG Sandesh

बागबाहरा : पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनबाय में पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट किये जाने से अपने भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है.

सजीत लाल महेश ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2024 को घर में पैतृक मकान के बंटवारे की बात को लेकर रात 9 बजे मिटींग रखे थे. जिसमे गांव के प्रमुख व्यक्ति और सतीश के बड़े भाई पन्ना लाल, बजीत और भाभी मनटोरी को बुलाये थे.

लेकिन मीटिंग में गांव के प्रमुख व्यक्ति नही आने से सभी भाई आपस में पैतृक मकान के बंटवारे की बात करने लगे. जिसपर वाद-विवाद होने से पन्नालाल व मनटोरी अपने-अपने घर जाने को निकल गये और बजीत अपने कमरा में जाकर सजीत को मां-पिताजी व बहन के पैसे को खा दिये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा. जिसे सजीत की पत्नी दशोदा बाई ने मना किया तो बजीत गुस्से में आकर क्या कर लोगे कहते हुए सजीत को मुझे मां बहन की गाली गलौच करते प्लास्टिक नल पाईप से पीठ पर मार कर चला गया. जिससे सजीत के पीठ में चोट आया है.

सजीत की शिकायत पर पुलिस ने बजीत महेश के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें