महासमुंद : कार चालक ने सड़क पर लापरवाही पूर्वक खोला दरवाजा, टकराकर अस्पताल पहुंचा मोटरसायकल चालक
महासमुंद के प्रीमियम मदिरा दुकान के सामने एक कार चालक के सड़क पर लापरवाही पूर्वक दरवाजा खोलने से एक मोटरसायकल चालक उससे टकरा गया, जिसके बाद चोट लगने से उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.
मिली जानकारी के अनुसार 9 मई 2024 को लगभग 11:30 बजे हरदी जिला गरियाबंद निवासी नेमीचंद साहू उम्र 19 साल अपने मोटरसायकल क्र. MP 31 M 6096 से दूसरे खराब मोटर सायकल के इंजन में लेथ कार्य कराने, संजय लेथ महासमुंद के लिए रवाना हुआ था, दोपहर लगभग 1:50 बजे प्रीमियम मदिरा दुकान के सामने रायपुर रोड महासमुंद में सड़क पर खड़ी कार क्र. CG 04 HL 0950 के चालक लापरवाहीपूर्वक अपनी कार की सामने दरवाजा खोल दिया जिससे टकराकर नेमीचंद मोटर सायकल सहित गिर गया, और उसे चोट आने के साथ मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया.
इसके बाद पियुश कुमार साहू एवं केशव सेन घटना को देखकर बीच बचाव किये एवं आदित्य अस्पताल महासमुंद ले जाकर नेमीचंद को ईलाज हेतु भर्ती किये. ईलाज बाद आज पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने कार क्र. CG 04 HL 0950 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.