महासमुंद : 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 18 मई 2024 को नगर के वार्ड क्रमांक 13 गुरूनानक वार्ड वेडनर स्कुल के पीछे भुरसापारा से
करीब 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर (झोपड़ी) के पास झोले मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्रय के लिये ग्राहको की तलाश कर रहा है, सूचना पर पुलिस मौके देखे पर जाकर एक व्यक्ति से संदेह के आधार पर पूछताछ किया उक्त व्यक्ति सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला पकड़ा हुआ था. पुलिस ने उक्त व्यक्ति नाम जान मोहम्मद पिता विलसन मुसलमान उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 महासमुंद का रहने वाला बताया है.
पुलिस ने बताया कि जान मोहम्मद के सफेद रंग की प्लास्टिक झोले की तालाशी के दौरान जान मोहम्मद के कब्जे के सफेद रंग के प्लास्टिक झोले के अंदर पीले रंग की झिल्ली में पैक किया हुआ 1 पैकेट फटा हुआ मिला. जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला.
इसके बाद पुलिस ने संदेही जान मोहम्मद के घर (झोपड़ी) में और अधिक अवैध मादक पदार्थ होने के संदेह पर जान मोहम्मद के घर के तलाशी की ली, जहाँ जान मोहम्मद के घर के तलाशी के दौरान कोई भी मादक पदार्थ गांजा जैसा या अन्य कोई समान जो जप्त करने योग्य हो नही पाई गई.
पुलिस ने बताया कि जप्त गांजे के 1 नग पैकेट झिल्ली सहित करीब 520 ग्राम का होना पाया गया, जिसकी किमत करीबन 25 हजार रूपये है, इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से नगदी रकम 1250 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 ख NDPS Act का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया.