बागबाहरा : दो पक्षों के बीच मारपीट, शिकायत पर अपराध दर्ज.
कोमाखान थाना अंतर्गत सुवरमाल तरिया डिपरा के पास दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच और मारपीट होने से पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज की है.
मुन्नी बाई बारले ने पुलिस को बताया 17 मई 204 को शाम करीबन 6 बजे वह सुवरमाल से काम करके वापस अपने गांव भटगांव जा रही थी, जिसके साथ में मां मोतिन बाई, भाई वीरू खुंटे व बेटी याशिका बारले थी. तभी ग्राम सुवरमाल तरिया डिपरा के पास रोड पर ग्राम सुवरमाल के राजकुमार व लोरी खड़े थे जो उन्हें देखकर कहां से आ रहे हो पूछे तब मुन्नी बाई बोली हम लोग सुवरमाल से आ रहे है. तब वे दोनो उन्हें गाली देते हुए वहां जाने से मना करते हुए बोले की वहां पर घर नही बनाना है, तब मुन्नी का भाई वीरू ऊर्फ विजय खुंटे उनको समझाया क्यो गाली दे रहो हो तब लोरी व राजकुमार मुन्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे उसे चोंट आई व कपड़े फटे. घटना को रूपेश व ललित देखे सूने व बीच बचाव कर झगड़ा को शांत कराये.
जबकि धनीराम यादव ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2024 को वह अपने दोस्त राजकुमार के साथ राजकुमार के मोटर सायकल से निजी काम से ग्राम भटगांव गया था, तथा भटगांव से शाम करीबन 6:30 बजे अपने गांव भटगांव वापस आ रहा था तो ग्राम सुवरमाल तरिया डिपरा के पास सुमन खुंटे, सुंदर खुंटे उसके मोटर सायकल को रोक कर गाली देते हुए बोले कि तुम लोग जमीन के मामले में पेशी गये थे ? तब धनीराम बोला कि पूरा गांव पेशी गया था साथ मे हम लोग भी गये थे तब सुमन और सुंदर दोनो धनीराम व राजकुमार के हाथ को पकड़कर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए अपने परिवार के अन्य महिला सदस्य मुन्नी बाई व उसकी मां मोतीन बाई खुंटे को बुला लिये और धनीराम और राजकुमार के मुंह पर जबरदस्ती शराब को डाल दिये. उसके बाद सुमन, सुंदर, मुन्नी बाई व उसकी मां मोतीन बाई दोनो को गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने लगे. मारपीट करने से धनीराम को एवं राजकुमार को चोंटे आई है. घटना को गांव के रामकुमार साहू व धर्मेन्द्र यादव देखे सूने.
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.