पिथौरा : हार्वेस्टर पहले मेरे खेत में चलेगा कहकर चचेरे भाई से मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सरेकेल में अपने खेत पर पहले धान कटाने की बात को लेकर एक व्यक्ति की उसके दो चचेरे भाइयों ने मिलकर पिटाई कर दी जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
रामसिंग ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2024 को दोपहर 3 से 4 बजे ग्राम सरेकेल में अपने खेत के धान को हार्वेस्टर से कटाई करवाने के लिए ग्राम कोलपदर के हार्वेस्टर वाले को बुलाकर लाया और अपने खेत के धान को कटवा रहा था तभी उसका चचेरा भाई ईश्वर ध्रुव एवं व्यासनारायण ध्रुव पिता तेजराम ध्रुव, ग्राम सरेकेल उसके खेत में आकर कहा कि हार्वेस्टर पहले मेरे खेत में चलेगा और ऐसा कहते हुए गंदी-गंदी मां बहन की गालियां दिया और जान से मारने की धमकी भी दिया, .
उसके बाद दोनो भाई मिलकर रामसिंग को हाथ मुक्का, लात-घुसा एवं चप्पल से बहुत मारपीट किये, और पास के दूसरे खेत में पटककर फेंक दिया. मारपीट करने से रामसिंग को काफी चोटे आई, उक्त घटना को ग्राम सरेकेल के हेमसागर साहू, कृष्ण पटेल एवं श्याम पटेल ग्राम कोलपदर एवं हार्वेस्टर के ड्रायवर लोग देखे व सुने.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों द्वारा अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया