पिथौरा : बारात से लौटते बाइक सवार युवकों को कार ने मारी ठोकर... - CG Sandesh

पिथौरा : बारात से लौटते बाइक सवार युवकों को कार ने मारी ठोकर, 1 की मौत 2 घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर के पास बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार ने ठोकर मार दी. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम दुरूगपाली निवासी दासरथी निषाद ने पुलिस को बताया की 19 मई को उसका नाती कान्हा निषाद पिता महेन्द्र निषाद उम्र 19 साल निवासी दुरूगपाली थाना पिथौरा अपने दोस्त कमलेश निषाद, रविन्द्र के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 7871 में ग्राम हरदी से ग्राम कन्जीया जिला बलौदाबाजार बारात में गया था. ग्राम कन्जीया से घर ग्राम दुरूगपाली आ रहे थे. 

इसी दौरान शाम करीब 07:30 बजे बया रोड़ ग्राम किशनपुर के पास पिथौरा की ओर से जा रही कार क्रमांक CG04NU 8310 के चालक ने अपनी कार को तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG06GG 7871 को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे कान्हा निषाद के सिर में गंभीर चोटे आई. जिससे उसकी मौत हो गई. मोटर सायकल में सवार कमलेश निषाद के दांया घुटना एवं रविन्द्र को भी काफी चोटे आयी है. उन्हें 108 एम्बुलेंस से CHC पिथौरा ले जाकर भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304-A, 337 के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें