महासमुन्द : रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है - विधायक योगेश्वर सिन्हा
महासमुन्द। विधायक योगेश्वर सिन्हा आज महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 28 में श्री कृपालु मानस परिवार द्वारा आयोजित एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने ने कहा रामायण ग्रंथ ही नहीं, जीवन दर्शन है। जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श और कर्तव्य पथ पर अग्रसर होंगे, उनका जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि रामायण पाठ से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। हमें जीवन में आदर्श आचरण की प्रेरणा रामायण से मिलती है। रामायण में त्याग है, समर्पण है। वचन निभाने की प्रेरणा है। यह कथा ही नहीं, जीवन जीने की कला है। नित्य रामायण का पाठ जिस घर में होता है, वहाँ परिवार के सभी सदस्य संस्कारित होते हैं। रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। यह कालजयी रचना है, इसलिए सर्वत्र व्याप्त है।
मानस गान सम्मेलन में पंडित सूर्यकांत तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण संदीप दीवान, नीलम दीवान, जिला महामंत्री प्रकाश शर्मा, मुन्ना साहू, पुष्पा साहू के साथ ही सफल आयोजन के लिए आयोजक परिवार के सदस्यगण पवन चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, पिरितराम चंद्रकार, दुर्गेश चंद्राकर, घनाराम साहू, शत्रुहन देवांगन, सीमा साहू , गहन राम वर्मा, ममता यादव, धरम महानंद, सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।