पिथौरा : तालाब से मछली चोरी किये हो कहकर मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से मेरे तालाब का मछली चोरी किये हो कहकर मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस ने की गई है.
साहसराम चौहान ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2024 को रात 8 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था कि उसी समय गांव आशीक पटेल आया और उसे मेरे तालाब का मछली चोरी किये हो कहते हुए मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया, तथा बाद में देख लूंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया.
मारपीट से साहसराम के दोनो गाल एवं बांए आंख के ऊपर व नीचे में चोंट आया है. घटना को गांव के भूषण पटेल, हिरचंद दीवान और सेवक राम चौहान देखे सुने व बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें