सीएम साय ने मृतकों के परिजनों की सहायता राशि की घोषणा - CG Sandesh

सीएम साय ने मृतकों के परिजनों की सहायता राशि की घोषणा

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 -50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। तीन लोग घायल हुए हैं।


दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 -50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें