तुमगांव : शादी कार्यकम में शराब पीकर नाचने वालों ने की मारपीट
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा के एक शादी के कार्यकम में शराब पीकर नाच रहे दो लोगों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे और बहु के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
फौदार सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2024 को राहुल गायकवाड़ के घर में शादी का कार्यक्रम था, जहाँ शराब पीकर नाच गाना चल रहा था, उसी समय जब फरीद अपने ब्यारा के तरफ निकला तो शादी कार्यक्रम में कुछ लोग शराब पीकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर रहे थे. जिन्हे फौदार ने घर में मां बेटी है क्यूं गंदी-गंदी बक रहे हो कहकर मना किया तो राहुल गायकवाड़ एवं बाबूलाल गायकवाड़ एक राय होकर तुम बोलने वाले कौन होते हो कहकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए फौदार को पत्थर से मारे जिससे उसके बांये आंख के पास चोट लगा. चोट लगने के बाद फौदार जमीन पर गिर गया.
फौदार के जमीन में गिरने के बाद राहुल और बाबूलाल उसे आकर हाथ थप्पड से मारपीट करने लगे , मारपीट को देखकर जब फौदार का बेटा और बहु बीच बचाव करने आये तो उनको भी मारपीट किये तथा फौदार के बहु के बाल को पकड़कर खिंचकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये।
मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।