कोमाखान : जोंक नदी के पास पुलिस ने जप्त की 18 लीटर जेब्रा ब्... - CG Sandesh

कोमाखान : जोंक नदी के पास पुलिस ने जप्त की 18 लीटर जेब्रा ब्रांड महुआ शराब ।

कोमाखान पुलिस ने 19 मई को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम बैगाखम्हरिया में जोंक नदी के खड़ के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाशते हुए गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बैगाखम्हरिया में जोंक नदी के खड़ के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, जिसपर पुलिस ने मौके पर मुखबिर के बताये हुलिया वाला एक व्यक्ति को सफेद रंग की प्लास्टिक के साथ पकड़ा। जिसका नाम सरोज जगत पिता स्व. पुनित राम जगत उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. 07 परकोड़ थाना जोंक खरियार रोड जिला नुआपाड़ा का रहने वाला बताया है।

पुलिस ने बताया कि संदेही व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे की सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 90 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 200- 200 M.L.भरी हुई, जुमला 18 बल्क लीटर (18000 M.L.) कीमती 4500/ रूपये मिला। जिसे जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया, तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर धारा 34(2) आब.एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें