सांकरा : रोड़ में रास्ता रोककर की मारपीट, लूट लिए नगदी रकम, 1... - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ में रास्ता रोककर की मारपीट, लूट लिए नगदी रकम, 1 लाख की मांग पर जान बचाने फोन पे से मंगवाने पड़े 50 हजार.

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, लुटेरों ने रात को सड़क पर मोटरसायकल रोककर एक व्यक्ति से मारपीट कर उससे 1 लाख रुपये के रकम की मांग की तथा उसका मोटरसयकल उससे छीन लिया मजबूरन प्रार्थी को अपने दोस्त को फोन कर ऑनलाइन माध्यम से लुटेरों को पैसे ट्रांसफर करने पड़े जिसके बाद लुटेरे प्रार्थी को वहां छोड़कर चले गए.  

बसना थाना के ग्राम बुटीपाली निवासी प्रार्थी हेमकुमार साहू ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने एक जेसीबी रायपुर से खरीदा था जिसे किराये पर चलाता था. जिसे करीब 7-8 महीने पूर्व ग्राम कंचनपुर के महेन्द्र पटेल के अंडर में अपनी जेसीबी किराये पर चलाया था जिसका किराया 12,400 रुपये शेष था.

शेष रकम लेने प्रार्थी जब अपने नौकर तिरथ सोनी के साथ 19 मई 2024 को मोटर सायकल क्रमांक स्पेलण्डर प्लस क्रमांक CG 06 GX 4470 से ग्राम कंचनपुर गया था तो महेन्द्र पटेल से मुलाकत नही होने पर वह अपने नौकर के साथ मोटर सायकल से कंचनपुर से वापस धरमपुर रास्ते होते हुए अपने गांव जा रहा था.

इसी दौरान कंचनपुर व धरमपुर के बीच कच्ची रोड के पास करीब रात 9:30 बजे कुछ लोग उनका रोड़ में रास्ता रोककर मारपीट कर करने लगे और प्रार्थी के पेंट के बांये जेब में रखे 9000 रुपये को सभी मिलकर लुट लिए. लूटपाट करते समय मारपीट किए जाने से प्रार्थी हेमकुमार और तीरथ दोनो के शरीर में चोट आया. इसके बाद लूट करने वाले सभी दोनो से एक लाख रुपये की मांग करने लगे और कहने लगे जब तुम 1 लाख दोगे तभी तुम दोनो को छोडेगें. व प्रार्थी की मोटर सायकल को लूट कर अपने कब्जे में रख लिए.

जिसके चलते भय में आकर प्रार्थी ने अपने मोबाईल से अपने दोस्त एस कुमार चौधरी को फोन करके बोला कि 50000 रुपये की आवश्यकता है तत्काल भेजो तब आरोपियों के बीच का व्यक्ति जो अपना नाम परमांनद बताया उसने अपने फोन पे नंबर दिया जिसके फोन पे नंबर पर उसके दोस्त एस कुमार चौधरी 43300 रुपये ट्रांसफर किया उसके बाद भी वे और पैसे की मांग कर रहे थे. तब प्रार्थी ने मेरे खाता में 6000 रुपये है उसे ट्रांसफर कर देता हूं कहकर अजय नाम के आरोपी अपने फोन पे का बार कोड दिय तो उसमें उसने 6000 रुपये ट्रांसफर किया.
प्रार्थी ने बताया कि लूट करते समय सभी आरोपी एक दुसरे का नाम ले रहे थे जिसमें परमानंद, अजय, नैनिश, मनीष का नाम पता चला तथा अन्य व्यक्तियों का नाम पता नही चला. इसके बाद सभी आरोपी व अन्य लोग प्रार्थी की मोटर सायकल को रोड किनारे फेंक कर अपने अपने मोटर सायकल से भाग गये.

अंधेरा होने से प्रार्थी मोटर सायकल का नंबर नही देख पाया, इस तरह आरोपियों ने कुल 58300 रुपये लुट लिए, तथा मारपीट करने से प्रार्थी और उसके नौकर तिरथ सोनी के सिर में किसी नुकीली वस्तु से चोट आया. आरोपियों के भागने के बाद दोनों लोग भाग कर सांकरा तरफ आये और सुबह होने के बाद आरोपियों के संबंध में आसपास पता तलाश कर रहे थे पता नही चलने पर थाना सांकरा आकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों परमांनद , नैनिश , अजय , मनीष एवं अन्य पर धारा 34-IPC, 341-IPC, 394-IPC के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें