कोमाखान : नाम नहीं आया बोलकर रोजगार सहायक से की हाथापाई - CG Sandesh

कोमाखान : नाम नहीं आया बोलकर रोजगार सहायक से की हाथापाई

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर में पदस्थ रोजगार सहायक से बीच रास्ते में मेरा नाम क्यों नहीं आया बोलकर अभद्र गाली गलौज कर हाथापाई किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

प्रार्थी राजू ताण्डी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह ग्राम पंचायत भलेसर में 2008 से लगभग 18 वर्ष से रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत है, जहाँ 20 मई 2024 सोमवार को जब वह समय सुबह 6:53 बजे कार्य निरीक्षण कर रहा था तो इसी दौरान बीच रास्ते में जितेन्द्र सिन्हा पिता धनऊ राम सिन्हा ने उसे मेरा नाम क्यों नही आया बोलकर रोका एवं काम बन्द कर बोल कर उसके साथ अभद्र गाली गलौज किया. जिसका आडियो रिकार्ड प्रार्थी के पास है.

प्रार्थी राजू ने बताया कि उसके साथ मारपीट हाथापाई किया गया जिससे उसके बायां हाथ के अंगुठे में बहुत पीड़ा हो रहा है. प्रार्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत भलेसर में 3 भूमि सुधार एवं अमृत सरोवर तालाब का कार्य प्रगति पर है. जितेन्द्र सिन्हा के द्वारा दूसरा बार इस प्रकार से व्यवहार किया गया है. जिससे वह तनाव महसूस कर रहा है और यदि तनाव में उसके द्वारा गलत कदम उठाया जाता है इसका सारा जिम्मेदार जितेन्द्र सिन्हा पिता धनऊ सिन्हा की होगी.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294,323 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें