महासमुंद : EVM मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु मतगणना प... - CG Sandesh

महासमुंद : EVM मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक की लगाई गई ड्यूटी

24 मई को वन प्रशिक्षण शाला में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित

महासमुंद : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना कार्य समाप्ति पश्चात ई.व्ही.एम. मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के रूप में लगाई गई है। उक्त 67 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 67 मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण 24 मई 2024 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से एवं दोपहर 02ः00 बजे वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में आयोजित किया गया है।

डाक मतपत्र के संबंध में प्रशिक्षण 25 मई को

इसी प्रकार डाक मतपत्र के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना कार्य समाप्ति पश्चात डाक मतपत्र को बंद लिफाफा कर सीलिंग कार्य किए जाने हेतु 15 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 30 मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में 25 मई 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देश दिए है।


अन्य सम्बंधित खबरें