सांकरा : लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा : लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सांकरा थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

19 मई को हेमकुमार साहू पिता जीतराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बुटिपली ने थाना आकर बताया कि धरमपुर कंचनपुर के बीच कच्ची रोड के पास कुछ अज्ञात लोग रास्ता रोककर मारपीट किए एव नगद रकम रखे को लूट लिए की सूचना पर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा पता तलास कर चार संदेहीयो को थाना लाया गया पूछताछ दौरान अपराध कबुल करने पर आरोपी परमानंद पटेल पिता हीरालाल पटेल उम्र 35 साल निवासी नवा गांव थाना बसना. नैनिष पटेल पिता घुराउ लाल उम्र 24 साल, अजय साव पिता गोकुल साव उम्र 23 साल तथा मनीष बाघ पिता स्व छोटेलाल बाघ उम्र 20 साल तीनो निवासी बगारदरहा थाना सांकरा एव अन्य पर अपराध धारा 341,394,34 भा,द,वि कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपियो के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75000 व तीन नग मोबाईल कीमती 22000 एवं नगदी रकम 58300 कुल कीमती 1,55,300 रूपये जप्त किया गया प्रकरण के अग्रिम कार्यवाही में अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है। संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें