लिव इन में रहने वाले प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या,वारदा... - CG Sandesh

लिव इन में रहने वाले प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या,वारदात की वजह जान हैरान रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर। सिविल लाइन इलाके में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है. लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर दी. दोनों पिछले पांच वर्षों से लिव इन में रह रहे थे. बीती रात खाना निकालने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. धक्का मुक्की में प्रेमिका को चोट लगी और उसकी मौत हो गई. सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.



जानकारी के मुताबिक, मूलतः जूना बिलासपुर पचरी घाट की रहने वाली निधि केंवट और मंगला के शत्रुहन पटेल के बीच प्रेम संबंध था. दोनों बीते 5 सालों से मंगला के यादव मोहल्ला में शत्रुहन के घर में लिव इन में रह रहे थे. मृतका और उसका प्रेमी दोनों चखना सेंटर चलाते थे. बीती रात खाना निकालने की बात को लेकर शत्रुघ्न का निधि से विवाद हुआ. दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई, जिसमें निधि का सिर दरवाजे से टकराने पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी शत्रुघ्न मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक को तखतपुर से हिरासत में लिया है. हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें