रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत...घर में पानी भरने आई नाबालिग ... - CG Sandesh

रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत...घर में पानी भरने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में रोजगार सहायक की घटिया करतूत सामने आई है. दिव्यांग रोजगार सहायक ने नाबालिग को पानी भरने के बहाने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया. घटना के बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई. जिसके बाद पेंड्रा थाने पहुंचकर मां और नाबालिग ने इसकी शिकायत की. मामले में पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है



मिली जानकारी के अनुसार, घटना लगभग 15 दिन पुरानी है. अपनी दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए आरोपी रोजगार सहायक संतोष केवट ने नाबालिग को पानी भरने के बहाने से घर में बुलाया. घर के आंगन में लगे हैंड पंप से पानी भरने और फिर किसी बहाने नाबालिग को घर के अंदर बुला लिया. नाबालिग के पानी अंदर लाते ही आरोपी ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने जबरन कई बार नाबालिग से संबंध बनाए, किसी तरीके से आरोपी के कब्जे से छूटकर जब नाबालिग अपने घर पहुंची तो अपनी आपबीती मां को सुनाई.

इस बीच आरोपी किसी भी तरह से शिकायत न करने की धमकी देकर मां और नाबालिग को डराता रहा. लेकिन किसी तरह परिवार वालों से बातचीत के बाद मां-बेटी ने हिम्मत जुटाई और घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पेंड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें