खल्लारी : भाभी ने देवर से अश्लील गाली गलौच कर की मारपीट.
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा की एक महिला ने मेरे खेत की तरफ क्यों पानी आने देते हो कहकर अपने देवर से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बालाराम साहू ने पुलिस को बताया कि 19 मई 2024 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी भाभी दुधबाई साहू ने उसके साथ खेत जमीन का पानी मेरे खेत तरफ क्यों आने देते हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर डण्डे से मारपीट किया. इस बात की जानकारी बलराम ने अपने पुत्र भानुराम को दी.
इसके बाद 20 मई 2024 को शाम करीब 5:30 बजे जब वह अपने खेत तरफ से मजदुर खोज कर आ रहा था तो पंचायत भवन के पास कोटवार के घर के सामने उसकी भाभी दुधबाई साहू उसे देखकर अश्लील गाली गुप्तार करते उसके शर्ट को खीचकर मारपीट करने लगी, जिससे उसके सीने में उसके नाखुन से चोंट आई. घटना को गांव के देवेन्द्र निषाद देखा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.