जानें कौन है जैन परिवार की बेटी...पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान... - CG Sandesh

जानें कौन है जैन परिवार की बेटी...पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की सगाई हो गई है। भोपाल के जैन परिवार की बेटी उनके घर की बहू बनकर आने वाली है। पूर्व सीएम के बेटे की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के इंद्रमल जैन की पोती और डॉक्टर आईएम जैन की बेटी से हुई है। गौरतलब है कि, आयोजन को बहुत ही गोपनीय रखा गया था। इसमें सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल हुए थे।


बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय है और छोटे बेटे का नाम कुणाल है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं। वहीं उनके बड़े भाई और शिवराज सिंह के दूसरे बेटे कार्तिकेय पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हैं। बताया जाता है कि शिवराज सिंह की राजनीतिक विरासत कार्तिकेय ही संभालेंगे। वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें