अभिनेत्री श्रुति हासन और बॉयफ्रेंड शांतनु का हुआ ब्रेकअप... - CG Sandesh

अभिनेत्री श्रुति हासन और बॉयफ्रेंड शांतनु का हुआ ब्रेकअप...

बॉलीवुड और साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में अपने और शांतनु हजारिका के ब्रेकअप की पुष्टि की है. इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ एक Q&A सत्र के दौरान, श्रुति ने बताया कि वह इस समय सिंगल हैं और किसी के साथ मिंगल करने का कोई इरादा नहीं रखतीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हैं.

श्रुति और संतानु के बीच की खबरें पहले से ही चर्चा में थीं, लेकिन अब श्रुति के इस खुलासे से उनके प्रशंसकों को उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में स्पष्टता मिल गई है. श्रुति ने इस दौरान अपने और शांतनु के बीच की निजी बातों को साझा नहीं किया, लेकिन यह जरूर बताया कि वे अपने पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें