पिथौरा : जनपद पंचायत का ड्राइवर निकला चोर, पंचायत सचिव की गाड़ी से निकाले थे 1 लाख
पिथौरा पुलिस ने जनपद पंचायत के ड्राईवर को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। ड्राईवर ने पंचायत सचिव की गाड़ी के डिक्की से एक लाख रुपये की चोरी की थी। जिसके बाद मामले की शिकायत पर पिथौरा पुलिस व सायबर टीम ने आरोपी के पास से चोरी के एक लाख रुपये के बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के पिथौरा में 20 मई को जनपद पंचायत के वाहन चालक ने जनपद परिषद में खड़ी पंचायत सचिव (घोंघरा) आत्मा राम साहू के मोटरसाइकल के डिक्की मे रखे एक लाख रूपए की चोरी थी। जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर पिथौरा पुलिस व साइबर की टीम ने 24 मई को आरोपी वाहन चालक केशव पटेल, पिता शंकर कोचोरी किए गए नकद रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर केशव पटेल, पिता शंकर के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
अन्य सम्बंधित खबरें