पटेवा : मोटरसायकल चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : मोटरसायकल चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत दानी बाहरा के पास मोटरसायकल की टक्कर से एक व्यक्ति को चोट लगने पर मामला दर्ज किया है.

बस्तीपारा वार्ड नंबर 2 पटेवा निवासी सैय्यद मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को बताया कि 11 मई 2024 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MY 1026 से ग्राम सिनोधा जा रहा था, तभी दानी बाहरा के पास लघुशंका कर पुन: अपने मोटर सायकल में बैठकर मोटर सायकल चालू कर रहा था कि सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 PG 8046 का चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर शाहिद के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MY 1026 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे शाहिद मोटर सायकल सहित जमीन में गिर गया और चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें